{"_id":"5e9095518ebc3e72c03cd4d1","slug":"take-action-against-violators-of-lockdown-pithoragarh-news-hld379748174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने उप जिलाधिकारियों, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और चिकित्सा प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता की।
उन्होंने तहसील स्तर पर कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को की जा रही व्यवस्थाओं और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन में सुबह सात से दिन में एक बजे तक जो भी व्यक्ति आवश्यक सामग्री क्रय करने आते हैं वह सामाजिक दूरी बनाए रखें। अनावश्यक लोग बाजार में न आएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया जाता है उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कि सभी अधिकारी अपने तथा स्टाफ से मास्क पहनने की शुरुआत करें।
साथ ही जनता को भी भी प्रेरित करें। उन्होंने समय-समय पर सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सावधानी अभी बरती जा रही है, आगामी 15 दिनों तक इसका पालन करें। उन्होंने होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों की नियमित रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वंदना, जिला नोडल क्वारंटीन सेंटर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी, स्वास्थ्य विभाग से नोडल प्रशिक्षण डॉ. ललित भट्ट आदि मौजूद रहे।