फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tademia won the volleyball competition

Pithoragarh News: तड़ेमिया ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला

Mon, 13 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tademia won the volleyball competition
पिथौरागढ़। 80वीं वाहिनी एनसीसी की ओर से तड़ेमियां गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में तड़ेमियां की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एनसीसी की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

सोमवार को 80वीं वाहिनी एनसीसी की मेजर संध्या सिंह ने एससीसी दल को तड़ेमियां गांव के लिए रवाना किया। गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान नेहा ने दल का स्वागत किया। इसके बाद एनसीसी और तड़ेमियां की टीमों के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया, जिसमें तड़ेमियां की टीम विजेता रही। एनसीसी की ओर से विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एसएसबी के निरीक्षक गणेश, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सीएचएम कुंदन राम, दीपक जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed