फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   taanga gaanv mein malabe mein dabe jeetaraam ka shav mila

टांगा गांव में मलबे में दबे जीतराम का शव मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
taanga gaanv mein malabe mein dabe jeetaraam ka shav mila
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस का राहत कार्य जारी रहा। टांगा गांव में मलबे से जीत राम का शव बरामद हो गया है। गांव में लापता 11 लोगों में से 10 के शव बरामद हो चुके हैं। अब केवल जीत राम की पत्नी पार्वती देवी लापता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जारा जिबली के तोक समालगांव की लापता हीरा देवी पत्नी कुशल सिंह और धामी गांव की लापता महिला विशना देवी पत्नी हयात सिंह की खोज के प्रयास भी किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से खोज एवं बचाव में बाधा पहुंच रही है। जिला प्रशासन अब तक मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला तहसीलों में 43.64 की लाख की राहत राशि बांट चुका है। इनमें मुनस्यारी तहसील में 148 आपदा प्रभावितों को 19 लाख 500 रुपये, तहसील बंगापानी क्षेत्र में 90 परिवारों को 17 लाख एक हजार 558 रुपये तथा तहसील धारचूला में 48 प्रभावित परिवारों को 8 लाख 6 हजार रुपये की धनराशि वितरित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed