फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Swimming pool and water park will remain closed till 28

28 तक बंद रहेंगे स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Swimming pool and water park will remain closed till 28
प्रतीकात्मक
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नाइट कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। साथ जिम, शापिंग मॉल, सिनेमा हॉल, सैलून, थियेटर और ऑडिटोरियम कक्ष कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 28 फरवरी 2022 तक बंद रहेंगे। जिले में खेल संस्थान, स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। जिले में सामाजिक, खेल गतिविधियां, मनोरंजन, विवाह समारोह, सांस्कृतिक समारोह का पूरी क्षमता के साथ आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में राजनीतिक रैली, धरना प्रदर्शन करने की अनुमति 28 फरवरी तक नहीं होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च 2022 से खुलेंगे। सार्वजनिक स्थान, पर्यटक स्थल, बाजार, बस स्टेंड, मंडी शॅापिंग मॉल और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोविड नियमों जैसे सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और हाथों को सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को मास्क का उपयोग अनिवार्य रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छह फुट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना गैरकानूनी होगा जिसके लिए निर्धारित जुुर्माने के साथ दंड का प्रावधान होगा और सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन प्रतिबंधित होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों व गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आवश्यक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ही घर से बाहर जाने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed