फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sweepar's Hadtal

पिथौरागढ़ में सफाई कर्मियों की हड़ताल से पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sweepar's Hadtal
गंगोलीहाट में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/डीडीहाट। 11 सूत्री मांगों के लिए पर्यावरण मित्र हड़ताल पर चले गए हैं। पर्यावरण मित्रों के हड़ताल पर जाने से नगर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों के पूरा नहीं होने से आक्रोशित पर्यावरण मित्र देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल के नेतृत्व में सोमवार को नगर पालिका में एकत्र हुए। उन्होंने ईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिल कुमार, खुशी राम, रोहिताश कुमार, मनोज कुमार, कमल सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से बैैंक रोड, टकाना, जल निगम तिराहा, पंडा, देवसिंह मैदान, गंगा निवास, अपटेक, पांडेगांव, जाखनी, बिण सहित कई स्थानों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सुबह के वक्त हुई बारिश से कचड़ा सड़कों और रास्तों पर बहता रहा।
इससे बाजार खरीदारी करने आए लोगों और सावन के पहले सोमवार को मंदिरों को जा रहे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका के ईओ मनोज दास का कहना है कि पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से नगर से कूड़ा नहीं उठ पाया। लोगों को दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
गंगोलीहाट नगर पंचायत में भी देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर की जा रही पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से सफाई कार्य प्रभावित रहा। सभी पर्यावरण मित्रों ने अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर विक्की, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, विजय पाल, रोनित कुमार, आकाश, प्रवेश लाल, सोना देवी आदि शामिल रहे। जिले की डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर नगर में लगे कूड़े के ढेर
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। सदस्यों की 11 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ से जुड़े सभी नगर निकायों के पर्यावरण मित्रों ने सोमवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
पर्यावरण मित्र प्रदेश के स्थानीय निकायों आदि विभागों में सफाई कर्मचारियों के स्थायी पदों की भर्ती, वर्षों से कार्यरत संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति, दैनिक वेतन, आउटसोर्स और उपनल से तैनात कर्मचारियों के नियमितीकरण, पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नति, मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन, वर्ष 2005 से बंद पुरानी पेंशन की बहाली, सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति धुलाई, टूल भत्ता मांग रहे हैं।
पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के कारण सभी नगर क्षेत्रों में गंदगी के ढेर लग गए। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पर्यावरण मित्रों ने सोमवार को नगर पालिका चंपावत में जोरदार नारेबाजी कर धरना दिया। इनमें अर्जुन कुमार, विकेश, अरुण, दीपू राजेश, बरखा, ऊष्मा, दिनेश कुमार, कुलदीप आदि रहे।
लोहाघाट में संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरचरन और शाखाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार शुरू किया। वाहन चालकों के भी हड़ताल में शामिल होने से लोगों के घरों का भी कूड़ा नहीं उठ पाया। सतीश कुमार, दलीप, अंकित, दिनेश, ममता, समता आदि ने प्रदर्शन किया।
संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नगर पालिका टनकपुर के पर्यावरण मित्र भी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। अध्यक्ष कमलेश की अगुवाई में पर्यावरण मित्रों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। वहां शाखा मंत्री राम रतन, नंदकिशोर, मीरा देवी, रामप्रकाश, प्रेमपाल, राजेंद्र, सोनू कुमार, ओमप्रकाश आदि थे।
बनबसा में में नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए नगर पंचायत परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।

पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार से नगर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में विजय पाल वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, सोनी, नीलम, कमलेश, शानू, लक्ष्मी, नरेश विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed