{"_id":"5e51603c8ebc3ef3ed51d612","slug":"suspected-of-murder-pithoragarh-news-hld3746860139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बोरा गांव से शिवरात्रि का मेला देखने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गधेरे में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
दूनाकोट क्षेत्र के बोरागांव के छनपट्टा तोक निवासी प्रकाश कुमार (18) पुत्र स्व. विशनराम शुक्रवार को शिवरात्रि का मेला देखने डीडीहाट आया था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन चिंतित हो उठे। शनिवार सुबह गधेरे में युवक को बेसुध पड़ा देखा। उसने ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीण दीवानी राम, भीमराम और अन्य युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर बीएस मेहरा ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई दीवानी राम ने प्रकाश की हत्या की आशंका जताई है। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेज दिया है। डॉ. मेहरा ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। एसडीएम केएन गोस्वामी का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही कानूनगो धनीराम के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर गई है