फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   suryavanshi kiroli and thal team won their matches

सूर्यवंशी किरोली और थल की टीम ने जीते मुकाबले

Thu, 28 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 28 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
suryavanshi kiroli and thal team won their matches

विज्ञापन

जीआईसी मैदान में चल रही स्व अनुराग शाह विमल जंगपांगी प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में सूर्यवंशी किरोली और थल क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने मुकाबलों की शुरुआत कराई। पहला मुकाबला सूर्यवंशी किरोली और बेड़ीनाग के बीच हुआ।
सूर्यवंशी किरोली ने 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। बेड़ीनाग की टीम 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 68 रन ही बना पाई। इस प्रकार सूर्यवंशी किरोली ने मुकाबला 20 रनों से जीता। दूसरा मुकाबला डीडीहाट वारियर्स और थल के बीच हुआ।

विज्ञापन

डीडीहाट वारियर्स ने 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। थल की टीम ने 8वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। निर्णायक सौरभ शाह, लोकेश पानू, स्कोरर शेखर कफलिया थे। कमेंट्री सीबीएस कन्याल ने सुनाई। मैच संपन्न कराने में सुनील शाह, भुवनेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट, दीपक कफलिया ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed