फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Supply of contaminated drinking water in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति

Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated drinking water in Pithoragarh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पिछले पांच-छह दिन से लगातार दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। लोगों को मजबूरी में यही पानी पीना पड़ रहा है। इससे उनमें काफी रोष भी पनप रहा है। दूषित पानी की समस्या को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जल महकमे के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में अधिकांश पानी की आपूर्ति आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से की जाती है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं के नलों से मटमैला पानी आ रहा है। पानी के साथ मिट्टी भी आ रही है। इससे लोग खासे परेशान हैं। नगर क्षेत्र में अधिकांश लोग दूषित पेयजल आने की शिकायत कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने जल निगम और जल संस्थान के अभियंताओं से इस संबंध में वार्ता की। बताया जा रहा है कि बक्सील गधेरे से ग्रेविटी का जो पानी टैंक में आ रहा है वह दूषित है। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में जिस दिन बारिश होगी उस दिन बक्सील गधेरे से पानी टेप नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
तो पानी नहीं हो पा रहा है फिल्टर
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों की प्यास बुझाने के लिए करीब 80 करोड़ की लागत से आंवलाघाट योजना बनाई गई है। इस योजना में फिल्टर प्लांट भी जरूर लगा होगा। मटमैला और गंदा पानी आने से यह प्लांट कार्य कर रहा है या नहीं इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में जब अधिशासी अभियंता जल निगम से वार्ता करनी चाही तो उनका मोबाइल ही रिसीव नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आज से यहां सामान्य होगी पानी की आपूर्ति
पिथौरागढ़। विद्युत विभाग की ओर से लापिंग-चापिंग का कार्य किए जाने से घाट पंपिंग पेयजल योजना का 22 मई को शट डाउन लिया गया था। लाइन में एक जगह ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी किया जाना था। इसके चलते पानी पंप नहीं होने से हनुमान मंदिर जोन और पियाना क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो पाई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगा। संवाद
.................
कठनौली और ताड़केश्वर क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

-ग्रामीणों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

-ताड़केश्वर में शवदाह के लिए आ रहे लोग हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। जिले के सीमांत कठनौली ग्राम पंचायत सहित जिला मुख्यालय के ताड़केश्वर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वनों में पूर्व में लगी आग और लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण भूमिगत जल स्तर में कमी आने से अधिकांश पेयजल योजनाओं के मूल स्रोत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं।

कठनौली के जीवन बगौली का कहना है कि गांव की पेयजल योजना पूरी तरह से सूख चुकी है। प्राकृतिक जल स्रोत काफी दूर होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से हैंडपंप लगाए जाने को लेकर सर्वे किया गया था, लेकिन अब तक एक भी हैंडपंप की स्थापना नहीं हो पाई है। उधर, जिला मुख्यालय के ताड़केश्वर क्षेत्र में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। ताड़केश्वर महादेव मंदिर के महंत गुलर गिरि महाराज ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कतें शवदाह के लिए आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed