फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suggestion to build tunnel at places sensitive to land subsidence

Pithoragarh News: भू धंसाव की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर टनल बनाने का सुझाव

Fri, 22 Dec 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Suggestion to build tunnel at places sensitive to land subsidence
त्रिभुवन सिंह पांगती।
थल (पिथौरागढ़)। भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से सेवानिवृत्त अपर महानिदेशक त्रिभुवन सिंह पांगती ने पिछले दिनों भू धंसाव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील जगहों के लिए राज्य सरकार को टनल बनाए जाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

पांगती ने ऋषिकेश, श्रीनगर, ग्वालदम, टनकपुर, थल, मुनस्यारी के भू धंसाव और सड़कों के भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए यात्रा की। उन्होंने बताया कि थल, मुनस्यारी क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से बहुत नाजुक है। कहा कि अपने सेवा काल में वर्ष 2014-15 में चार टनल के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जो भूगर्भीय दृष्टि से काफी उपयोगी थे। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को अगर चौड़ा करने की कोशिश की गई तो भूस्खलन की संभावना बढ़ जाएगी। इससे इनका किसी प्रकार उपचार कराना संभव नहीं होगा।उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सरकार को दिए गए सुझाव पर विचार-विमर्श करने की नितांत आवश्यकता है। कहा कि भारत माला परियोजना के अंतर्गत उक्त सड़क को शामिल किया गया है। इसकी अभी तक डीपीआर तैयार नहीं की गई हैं।
विज्ञापन

पांगती का कहना है कि बगैर बेहतर सड़कों के हम क्षेत्र के सतत विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उनका कहना है कि पिथौरागढ़ से टनकपुर की सड़क भूगर्भीय दृष्टिकोण से बेहतर है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम सड़क भी अच्छी भूगर्भीय स्थित में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर शॉटक्रिट, रॉक बोल्टिंग, जियो जूट और डिपनलिंक से उपचार करने की आवश्यकता है। ऋषिकेश से श्रीनगर तक की सड़क पर भू धंसाव काफी स्थानों पर देखा गया है। इसकी भूगर्भीय दशा काफी दयनीय है। इन सभी क्षेत्रों की विस्तृत भू तकनीकी सर्वेक्षण कराने की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed