फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students will study by Tab in College.

मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत महाविद्यालय के छात्र करेंगे टैब से करेंगे पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students will study by Tab in College.
पिथौरागढ़। जिले के पिथौरागढ़ कैंपस समेत आठ महाविद्यालयों में पढ़ने वाले 12 हजार से अधिक छात्र मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत अब टैब से पढ़ाई कर सकेंगे। योजना के तहत प्रत्येक छात्र के खाते में 12 हजार की राशि डाली जाएगी। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का पूरा विवरण पहले ही जमा कर लिया है। योजना के तहत छात्रों को टैब लेने के बाद उसका बिल महाविद्यालय में देना होगा।
विज्ञापन

जिले के पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, नारायणनगर, गणाईगंगोली, मुनस्यारी, बलुवाकोट, मुवानी महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अब कोरोना जैसी बीमारी के चलते ऑनलाइन पढ़ाई में मुश्किलें नहीं आएंगी। मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 12 हजार की राशि दी जाएगी। चुनाव से पहले सरकार ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को टैब खरीदने के लिए 12 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसकी राशि महाविद्यालय को दे दी गई थी। चुनाव के कारण लागू आचार संहिता के चलते मामला लटक गया था। अब सरकार ने छात्रों को टैब उपलब्ध कराने के लिए राशि महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दी है। इसके बाद प्रत्येक छात्र के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। छात्रों को टैब का जीएसटी बिल महाविद्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत महाविद्यालय पिथौरागढ़ में पढ़ने वाले 7247 छात्रों के लिए 8.70 करोड़ की राशि मिल चुकी है। वर्तमान में चार जनवरी तक महाविद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्रों को राशि दी जाएगी। इसके बाद प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए दोबारा राशि आएगी।
डॉ. अशोक नेगी, प्राचार्य, पिथौरागढ़ महाविद्यालय व कैंपस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed