{"_id":"6acd1bf17ac4a50949055145","slug":"students-of-chauragunth-school-hoisted-the-flag-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-145499-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चौड़ागूंठ विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चौड़ागूंठ विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Mon, 12 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौड़ागूंठ, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी और बांस बसवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
चौड़ागूंठ के कक्षा आठ के छात्र सचिन आर्या ने 600 मीटर दौड़, गोला क्षेपण और चक्का क्षेपण में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते। बबीता बोहरा ने खो-खो में रजत पदक हासिल किया। वहीं, बिसारी की नेहा ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और बांस बसवाड़ी की सुमन ने 800 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक शंकर नाथ महंत, शिक्षक रवीश पचौली और खंड शिक्षा अधिकारी संजय भट्ट ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।