फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students in Pithoragarh are losing interest in government schools.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों का हो रहा है मोह भंग

Thu, 04 Jun 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students in Pithoragarh are losing interest in government schools.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों का मोह भंग हो रहा है। शिक्षा विभाग से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक साल में ही जिले के सरकारी स्कूलों में 4,495 छात्रसंख्या कम हुई है।
विज्ञापन

पिछले शिक्षा सत्र में 24,663 विद्यार्थियों ने सरकारी उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में नए कक्षाओं में नए प्रवेश कराया था।
जिले में 958 प्राथमिक और 142 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 86 हाईस्कूल, 128 इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। 30 अप्रैल 2026 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक इस शिक्षा सत्र में कक्षा छह से 12वीं तक इन विद्यालयों की छात्रसंख्या 20,168 है। इसमें 9,429 छात्र तो 10,739 छात्राएं शामिल हैं। पिछले शिक्षा सत्र में इन विद्यालयों में 24,663 विद्यार्थी थे। पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में इस बार छात्रसंख्या 4,495 घटी है। इसका मुख्य कारण विद्यार्थियों का जिले से बाहर या निजी स्कूलों में प्रवेश लेना है। लगातार घट रही छात्रसंख्या ने विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि वर्तमान में भी विद्यालयों में प्रवेश जारी है। छात्र-छात्राओं की ओर से नई कक्षाओं में प्रवेश लिया जा रहा है। इससे विभाग को छात्रसंख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट-
विद्यालयों में अब भी नई कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। जुलाई के बाद ही नए कक्षाओं में प्रवेश के माध्यम से छात्रसंख्या की सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। - तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed