फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students appearing happy with simple papers

सरल पेपर से खुश दिखे छात्र-छात्राएं

Fri, 01 Mar 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 01 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Students appearing happy with simple papers
पिथौरागढ़ के हिंदी की परीक्षा देकर लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र। - फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़/चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी के आसान परीक्षा पत्र से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षार्थी विद्यालय गेट से बाहर निकलते ही प्रार्थना करने लगे कि आगे की परीक्षा भी आसान हो।
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट का हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षार्थी करीब पौने दस बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। इंटर में कुल 6917 परीक्षार्थी हैं। पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया के नेतृत्व में मनमोहन कर्नाटक, विक्रम दिगारी, ममता राज ने सरस्वती देव सिंह, केएनयू राइंका, मिशन इंटर कॉलेज, विवेकानंद, जीजीआईसी और भाटकोट केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी सौरभ चंद ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हिंदी का आसान प्रश्नपत्र से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। एसडीएस केंद्र में परीक्षा देकर बाहर निकले सुनील कुमार, रवि प्रकाश जोशी, प्रह्लाद धामी, पारस तिवारी, अनिल चंद, कमलेश सिंह, भुवन खत्री, अंकिता, भावना, नीलम, रानी, सुभाष आदि परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आया था। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पेपर बहुत अच्छा रहा। उम्मीद है कि आगे की परीक्षाएं भी अच्छे ढंग से संपन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed