{"_id":"5b117f6e4f1c1ba06e8b5d4a","slug":"student-organization-to-flare-up-at-college-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में छेड़छाड़ पर भड़के छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में छेड़छाड़ पर भड़के छात्र संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में महाविद्यालय स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ को बेहद शर्मनाक घटना करार दिया है। साथ ही आरोपी प्रयोगशाला सहायक को शीघ्र बर्खास्त नहीं करने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों छात्र कॉलेज परिसर में एकजुट हुए। उन्होंने कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना की कड़ी भर्त्सना की। साथ ही कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने सप्ताह भर बाद भी छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए और जांच के नाम पर प्रकरण में लीपापोती की आशंका भी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा और कोतवाली पुलिस से जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्र नेता राहुल लुंठी, निखिल कार्की, राहुल कुमार, कमलेश दानू, अभिषेक कोहली, कमल पुनेठा, दीपक लोहिया, धीरज शर्मा, पवन शर्मा, अतुल गुप्ता, रोहन जोशी, स्नेहिल मल्ल, मनीष खत्री आदि थे।
विज्ञापन
बजरंग दल ने भी खोला मोर्चा
छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना से नाराज बजरंग दल ने भी महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने आरोपी प्रयोगशाला सहायक की बर्खास्तगी के साथ ही प्राचार्य के भी निलंबन की मांग की है। ऐसा न होने पर छात्रों को साथ लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को घटना के विरोध स्वरूप दल की एक बैठक आहूत की गई। कहा कि इन घटनाओं के बाद छात्राएं और अभिभावक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान जिला संयोजक सोनम पांडेय, सह संयोजक हरीश कुमार, विजय भट्ट, सुरेश बजरंगी, प्रकाश ठकुराठी, रोशन तड़ागी, भूपेंद्र महर, पवन नाथ, महेश जोशी, रोहित जोशी, हरीश पुनेड़ा, मनोज सामंत, पंकज पंगरिया आदि थे। ब्यूरो
छेड़छाड़ पीड़ित 11 छात्राओं के बयान दर्ज
पिथौरागढ़। चौतरफा बढ़ते दबाव के बीच एलएमएस कॉलेज के छेड़छाड़ प्रकरण में पुलिस की जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में पुलिस ने पीड़ित 11 छात्राओं के बयान दर्ज किए। इन छात्राओं ने प्रयोगशाला सहायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अब पुलिस अन्य गवाहों के बयान दर्ज करेगी। छेड़छाड़ मामले की जांच अधिकारी सुशीला आर्या ने बताया कि इस मामले में वादी समेत 11 छात्राओं के सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए गए हैं। इस दौरान छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी थे। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िताओं के बयान दर्ज करने के बाद मामले से जुड़े गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। अब तक स्वतंत्र गवाह के रूप में एक छात्र सामने आया है। इधर, पुलिस को दर्ज कराए गए बयानों में छात्राओं ने प्रयोगशाला सहायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बता दें कि छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रयोगशाला सहायक रमेश भट्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।