फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Strength is us, we have the courage to bear

ताकत वतन की हमसे है, हिम्मत वतन की हमसे है

Thu, 31 May 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Strength is us, we have the courage to bear
पिथौरागढ में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान खाई कूदने का अभ्यास करते नेपाली सैनिक - फोटो : अमर उजाला

ताकत वतन की हमसे है हिम्मत वतन की हमसे है, इज्जत वतन की हमसे है, इंसान के हम रखवाले...’ भारत और नेपाल के रखवालों ने 13वें सूर्यकिरण संयुक्त अभ्यास के दूसरे दिन युद्ध के दौरान आने वाली बाधाओं से पार पाने के गुर सीखे। दोनों देशों के जवानों और अधिकारियों ने सैन्य अभियान के दौरान प्रतिकूल हालातों से निपटने की अपनी तैयारियों को परखा। इस दौरान सुबह से लेकर शाम छह बजे तक सैनिकों ने सेना मुख्यालय की पहाड़ियों पर खूब पसीना बहाया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण-13 दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह परेड के साथ अभ्यास के पहले सत्र की शुरूआत हुई। इसमें दोनों देशों के 300 अधिकारी और जवानों ने भाग लिया। इसके बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों को संबोधित किया। सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों से दोनों देशों के बारे में बुनियादी जानकारी साझा की। उन्हें भारत-नेपाल संबंधों की जरूरतों और अपेक्षाओं को भी परस्पर साझा किया। अभ्यास के तहत सैनिकों को पोस्ट बनाने से लेकर जरूरी सावधानियों के बारे में बताया गया। शाम चार बजे से छह बजे तक चले दूसरे सत्र में सैनिकों को कार्यस्थल में आने वाली बाधाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सैनिकों को सैन्य अभियानों के तहत कार्रवाईयों को अंजाम देेने के गुर बताए गए।
विज्ञापन


सैनिकों ने सीधी दीवार पर चढ़ना, दीवार फांदना, लंबी कूद से अवरोधों को पार करना आदि शारीरिक अभ्यास किए। सैनिकों ने रॉक क्लाइंबिंग के गुर भी सीखे। इस दौरान दोनों देशों के तमाम अधिकारी और जवान थे। एक जानकारी के मुताबिक 12 जून को युद्धाभ्यास के समापन से पहले 8 से 10 जून तक 72 घंटों का विशेष संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिसमें आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के माध्यम से सैनिकों द्वारा संयुक्त युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस 13वें संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों एवं जंगलों में सैन्य संबंध स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों एवं आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त करना है। युद्धाभ्यास के दौरान महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन एवं ड्लि सहित जवाबी कार्रवाई, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन तथा आपदा प्रबंधन कार्रवाई का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान देशों के सैनिक अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिकारी और सैनिक भी दिखा रहे जौहर 
भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास में महिला अधिकारी और सैनिक भी अपना जौहर दिखा रही हैं। अभ्यास के दूसरे दिन दोनों देशों की महिला अधिकारी और महिला सैनिकों ने कंधे से कंधा मिलाकर अभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। अभ्यास के दौरान महिलाएं अधिकारी, सैनिक सभी मोर्चो पर डटी रही। इस अभ्यास में भारत की सेना की ओर से तीन महिला अधिकारी जबकि नेपाल की ओर से एक महिला अधिकारी और आठ महिला सैनिकों की टीम भाग ले रही है। 


आज निशानेबाजी का प्रशिक्षण होगा 
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच शुक्रवार को निशानेबाजी का प्रशिक्षण होगा। सेना मुख्यालय की शूटिंग रेंज में दोनों देशों के सैनिकों को लक्ष्य पर निशाना साधने का अभ्यास कराया गया। निशानेबाजी के अभ्यास को लेकर दोनों देशों के सैनिकों के बीच खासा उत्साह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed