फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stop work of the road

ग्रामीणों ने रोका, एसडीएम ने शुरू कराया

Mon, 10 Jul 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 10 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Stop work of the road
रोड निर्माण कार्य रोका - फोटो : अमर उजाला

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बगीचे को नुकसान बताते हुए लाखतोली के कुछ लोगों ने नायल गांव के लिए बन रही सड़क का काम रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम वैभव गुप्ता ने जमीन की पड़ताल की तो बगीचा बेनाप भूमि पर मिला। इसलिए एसडीएम ने सड़क का काम फिर से शुरू करा दिया है। व्यवधान उत्पन्न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ग्राम लाखतोली निवासी ख्याली दत्त जोशी, घनश्याम जोशी, भूपेश जोशी आदि ने सोमवार को नायल के लिए बन रही सड़क का काम रुकवा दिया। यह लोग महिलाओं के साथ जेसीबी के आगे खड़े हो गए। इन लोगों का कहना था कि सड़क निर्माण से उनके बगीचे को नुकसान पहुंच रहा है। सूचना पर लोनिवि, राजस्व दल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम वैभव ने जमीन की खाता खतौनी मंगवाई।
विज्ञापन


पड़ताल में बगीचा बेनाप भूमि पर होने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने सड़क का निर्माण करने के आदेश दिए। कहा कि मानवता के नाते बगीचे को बचाते हुए सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। वहां लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत, सहायक अभियंता दीप तिवारी, कानूनगो जेपी पाल, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र मेहता, गिरीश उपाध्याय, विनोद डसीला, जगदीश सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, चंचल मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed