फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   'Stop harassment in the name of GST survey'

‘जीएसटी सर्वे के नाम पर उत्पीड़न बंद करो’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
'Stop harassment in the name of GST survey'
झूलाघाट में पुतला फूंकते व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सरकार की ओर से दुकानों में कराए जा रहे जीएसटी सर्वे का धारचूला के व्यापारियों ने विरोध किया है। उन्होंने वित्तमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारी बृहस्पतिवार को गांधी चौक में एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्तमंत्री का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सरकार जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सभी व्यापारी एकजुट होकर बाजार बंद करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव महेश गर्ब्याल, संयुक्त सचिव अश्विनी नपलच्याल, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू, वरिष्ठ व्यापारी श्याम चंद्र खर्कवाल, अनिल कोहली, आशीष सूद, कमल फिरमाल, उमेश पंत, नवीन खर्कवाल, कलीम अहमद आदि थे।
विज्ञापन

उधर झूलाघाट के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग का पुतला फूंका। कहा कि विभाग को जीएसटी चेकिंग के नाम पर दुकानों में छापा नहीं मारने देंगे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, सचिव हरि बल्लभ भट्ट, महेश शर्मा, सुरेश ओली, भुवन चंद्र पंगरिया, भैरव पंगरिया, डब्बू कलखुड़िया, उमेश भट्ट, धर्मानंद पंत, प्रकाश डिक्टिया, बेनीराम कलखुड़िया, कृष्णानंद कलखुड़िया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed