{"_id":"5b1818cb4f1c1bb26e8b697c","slug":"stop-building-the-road-in-the-monsoon-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून काल में सड़क का निर्माण बंद रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून काल में सड़क का निर्माण बंद रखें
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में हुई बैठक में अपनी बात रखते कुमाऊं स्काउट्स के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सी रविशंकर ने कैलाश मानसरोवर और भारत-चीन व्यापार को सुचारु ढंग से संचालित करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और भारत-चीन व्यापार समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लोगों ने मानसून सीजन में लखनपुर से नजंग के बीच मार्ग का निर्माण कार्य बंद करने की मांग की। डीएम ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पांगला में एसडीआरएफ की टीम और एंबुलेंस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में सीमा सड़क संगठन के ईई अविनाश त्रिपाठी और एईई निपुण गुप्ता ने गर्ग एंड गर्ग कंपनी के पदाधिकारियों के सामने प्रस्ताव रखा कि सीमा सड़क संगठन बरसात के दौरान 15 दिन ब्लॉस्टिंग कार्य करेगी, पांच दिन मरम्मत का कार्य कर शेष दस दिन जनता के लिए रास्ता खोला जाएगा। इस पर रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, संरक्षक अशोक नबियाल, भारत-चीन व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। कहा कि 20 दिन तक मार्ग बंद होने पर खाद्य पदार्थों के अभाव से सीमांत के गांवों में भुखमरी की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
बताया कि बूंदी से गर्बाधार तक 18 किमी के हिस्से में कोई भी वैकल्पिक मार्ग और पड़ाव नहीं बचा है। ऐसे में मार्ग बाधित होने पर यात्रियों के लिए जानमाल का खतरा बना हुआ है। डीएम ने कहा कि सामरिक दृष्टि से सड़क का निर्माण भी जरूरी है। इसके लिए बीच का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
डीएम ने इस संबंध में बीआरओ के अधिकारियों की राय जानी तो सीमा सड़क संगठन के अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले सके। बैठक में एसएसबी के प्रदीप कुमार और अन्य अधिकारियोें ने बताया कि जनता के समान ही सेना और अर्धसैनिक बल भी इस रास्ते के बंद होने से प्रभावित होते हैं। कुमाऊं स्काउट्स के उप कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल पुनीत मल्होत्रा ने भी मानसून के दौरान लखनपुर से नजंग के बीच कार्य बंद कराना ही उचित बताया।
क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट ने भी अपनी बात रखी।
बैठक मेें पेयजल, स्वास्थ्य सहित कई समस्याओं पर लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। मनोज नगन्याल, विरेंद्र नबियाल ने सीमा सड़क संगठन से काम छीनने की मांग की। बैठक में एसडीएम आरके पांडे, डीएसपी सीओ विमल आचार्य, तहसीलदार डॉ. ललित तिवाडी, बीडीओ मानस मित्तल, भारत चीन व्यापार समिति के जीवन रौंकली, दिनेश गुंज्याल, बिशन गर्ब्याल, दौलत रायपा, केएमवीएन के यात्राधिकारी आरसी जोशी आदि मौजूद थे।