फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stone collapses on Bhatinda-Tripura

भट्टीगांव-त्रिपुरादेवी मार्ग पर गिरे पत्थर

Sat, 23 Jun 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे बेरीनाग(पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूराे बेरीनाग(पिथौरागढ़)। Updated Sat, 23 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stone collapses on Bhatinda-Tripura
बेरीनाग में मलबा आने से बंद पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश के चलते भट्टीगांव-त्रिपुरादेवी बाईपास मलबा और पत्थरों से पट गया। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइपास बंद होने से नगर में दिनभर जाम की स्थिति रही। भारी बारिश से कई जगहों पर रास्ते भी टूट गए।  



 क्वैराली निवासी प्रेम राम,  मोहन राम, संजय कुमार ने बताया उनके गांव का रास्ता टूट गया है। कई जगहों पर नालियां और कलमठ बंद हो गए हैं। भट्टीगॉव निवासी कुंदन राम, शंकर राम, ललित राम, जोगा राम, भूपाल राम ने बताया कि सड़क किनारे बनी नालियां बंद होने से बरसात का पानी घरों में घुस रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर मलबा आने से शनिवार को हल्द्वानी से मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट के जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया बाइपास बंद होने से जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed