फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State level Boxing in Pithauragarh

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया मुक्केबाजी का दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
State level Boxing in Pithauragarh
पिथौरागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करती मुख्य अतिथि और अन्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रांतीय एलीट पुरुष वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 13 जिलों के 81 बॉक्सर प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मुकाबला पिथौरागढ़ के भगवान ने पौड़ी के गोपाल को हराकर जीता। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 28 फरवरी को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ रेड, पिथौरागढ़ ब्लू, एसटीसी काशीपुर, स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर पिथौरागढ़ की टीमें हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में शुक्रवार को प्रांतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अनुराधा पाल, अति विशिष्ट अतिथि तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त लक्ष्मी भट्ट, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ओलंपिक संघ महेंद्र सिंह लुंठी ने किया। उद्घाटन मुकाबला 46-49 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के भगवान सिंह ने पौड़ी के राम गोपाल सिंह को हराकर जीता। दूसरा मुकाबला शो बाउट के रूप में रिया राणा पिथौरागढ़ रेड और सिया बोरा पिथौरागढ़ ब्लू के बीच खेला गया। दोनों मुक्केबाजों के मध्य संघर्षपूर्ण मुकाबले को देखते हुए जजों ने शो बाउट के आधार पर दोनों को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

46-49 किग्रा भार वर्ग में देहरादून के मनीष सिंह ने ऊधम सिंह नगर के पंकज पासवान, चंपावत के हर्षदीप ने उत्तरकाशी के निखिल गुरुंग, नैनीताल के अमित ने बागेश्वर के करन मेहरा, 49-52 किग्रा भार वर्ग में अल्मोड़ा के पवन ने पौड़ी के प्रियांशु, चंपावत के हिमांशु गौनी ने उसिन के संदीप, बागेश्वर के हरीश सिंह ने देहरादून के विजय ठाकुर, नैनीताल के योगेश रावत ने पिथौरागढ़ रेड के आदित्य बिष्ट, 52-56 किग्रा भार वर्ग में यूएस नगर के संजय कुमार ने एसटीसी काशीपुर के नितेश कुमार, अल्मोड़ा के पंकज सिंह ने देहरादून के मनीष, चंपावत के प्रयास राजपूत ने पिथौरागढ़ रेड के सुमित, पौड़ी के अमन ने एसटीसी पिथौरागढ़ के मधुर क्षेत्री, पिथौरागढ़ ब्लू के अर्जुन लुंठी ने नैनीताल के अभिषेक सती, हरिद्वार के अनिकेत ने उत्तरकाशी के अभय कुमार, 56-60 किग्रा भार वर्ग में चंपावत के रमेश सिंह ने ऊधमसिंह नगर के पंकज, एसटीसी काशीपुर के विपिन प्रजापति ने पिथौरागढ़ ब्लू के कमल सिंह को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र बोरा, राजेंद्र देवलाल, सुनीता मेहता, प्रकाश थापा, भावना कापड़ी, रवींद्र ठाकुर, गणेश बिष्ट, गिरीश पाटनी, निखिल महर, विजेंद्र मल आदि निर्णायक रहे। इस दौरान अजय राठौर, बहादुर सिंह बोहरा, चंद्रशेखर महर, डॉ. इमरान, प्रवीन वर्मा आदि रहे।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। प्रांतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि सीडीओ अनुराधा पाल ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कुवैत में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता कैप्टन देवी चंद, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक देवेंद्र भट्ट, क्यूबा में आयोजित वर्ल्ड कैडेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मोस्ट प्रॉमेसिंग बॉक्सर रहे जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक भूपेश भट्ट, रजत पदक विजेता बेसिक प्रशिक्षक हल्द्वानी लक्की राणा को सम्मानित किया गया। समाजसेवी जुगल किशोर पांडे ने संचालन किया।

द्रोणाचार्य अवार्डी स्व. हरि सिंह थापा को दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़। प्रांतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिवंगत खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को श्रद्धांजलि देने के बाद शुरू हुई। दिवंगत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी द्रोणाचार्य अवार्डी स्व. कैप्टन हरि सिंह थापा, एशियाड मुक्केबाज बॉक्सिंग प्रशिक्षक स्व. कैप्टन धरम चंद, राष्ट्रीय मुक्केबाज बॉक्सिंग प्रशिक्षक स्व. कृष्ण सिंह महर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed