{"_id":"618ac293f0fb937ada092d54","slug":"state-foundation-day-celebrated-with-pomp-pithoragarh-news-hld444032861","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में राज्य स्थापना दिवस पर रैली निकालते एनसीसी कैडेट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकाली। मुख्यमंत्री के संबोधन का भी सीधा प्रसारण किया गया। लंदन फोर्ट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।
मंगलवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लंदन फोर्ट में मुख्य अतिथि विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला ने राष्ट्रध्वज फहराया। विधायक मीना ने शहीद आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्षों से हमें अलग उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ। हमें आगे भी मिलजुल कर इस प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाना होगा। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने राज्य आंदोलन के दौरान किए गए संघर्षों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष भाजपा विरेंद्र वल्दिया ने इन वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केदार जोशी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा ने भी जनता को संबोधित किया। डीएम डॉ आशीष चौहान ने कहा कि हम सभी को मिलकर उत्तराखंड राज्य को एक उत्कृष्ट विकसित राज्य बनाना है। इस दौरान एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, महिमन कन्याल, राकेश देवलाल, बार संघ अध्यक्ष एमसी भट्ट्, भास्करानंद जोशी समेत समेत कई शामिल रहे।
पुस्तक का हुआ विमोचन
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला और अन्य ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडल, राजकीय बालिका इंटर कालेज एंचोली, राजकीय कॉलेज इंटर कालेज के छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
सेना भर्ती के दिए टिप्स
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में सेना भर्ती के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सेना भर्ती के संबंध में विभिन्न जानकारियों और टिप्स दिए गए।
11 किसानों को दी 10 लाख की राशि
पिथौरागढ़। सहकारिता विभाग की ओर से दीन दयाल किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11 किसानों को 10 लाख की राशि के चेक बांटे गए। समाज कल्याण विभाग ने दो लाभार्थियों को अंतरजातीय विवाह के अंतर्गत 50-50 हजार के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना और महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उज्ज्वला योजना के तहत पांच लोगों को रसोई गैस संयोजन वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।