फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State Foundation Day celebrated with great pomp

जिले में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
State Foundation Day celebrated with great pomp
विकास भवन सभागार में मौजूद अतिथियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधते चाइल्ड हेल्प लाइन के बच्चे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य का 21वां स्थापना दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने वंदना और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि इन 20 वर्षों में राज्य में कई विकास कार्य हुए हैं। विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश आत्मनिर्भर बना है। राज्य के हर गांव को सड़क से जोड़कर पलायन को रोकने का कार्य किया गया है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, उत्तराखंड समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष फकीर राम टम्टा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने भी विचार रखे। इस मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन के बच्चों ने स्वनिर्मित फ्रेंडशिप बैंड अतिथियों को बांधे रखा। कार्यक्रम में डीएम डॉ. विजयकुमार जोगदंडे, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एडीएम आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत, पीएमएस डॉ. केसी भट्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, प्रधानाचार्या बालिका विद्या मंदिर रेखा जोशी समेत कई शामिल रहे। संचालन मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन

पुस्तिका का हुआ विमोचन
पिथौरागढ़। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार के किए गए विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास पुस्तिका ‘विकसित होता उत्तराखंड, बातें कम काम ज्यादा’ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर उद्योग, कृषि, उद्यान,आईएलएसपी, बाल विकास, दुग्ध विभागों ने विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। बेड़ीनाग टी का की ओर से लगाए स्टाल में बेड़ीनाग की चाय विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित
पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केदार जोशी ने कहा कि कोरोना काल में अधिकारियों और कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता का पूरा ध्यान रखा।
कांग्रेस कार्यालय में हुई गोष्ठी
पिथौरागढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर रोहन सौन, कार्तिक खर्कवाल, आयुष भट्ट, बहादुर सिंह सामंत, गजेंद्र मेहता, दिनेश बिष्ट, मनोज कुमार, खीमराज जोशी, शिवम पंत, मनोज पांडे समेत कई शामिल रहे।
आंदोलनकारियों को किया याद
पिथौरागढ़। एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को याद किया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने छात्रों को एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र योगेश चंद्र भट्ट और छात्रा आरती गुप्ता को एक-एक हजार रुपये के चेक वितरित किए। यह राशि शिक्षा विभाग की ओर से प्रदान की जाती है।
एनएसएस की हुई प्रतियोगिताएं
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर पोस्टर, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस प्रभारी डॉ. सरोज वर्मा ने किया। इस मौके पर नितिन उप्रेती, मोहित, अपूर्वा, दीक्षित, हेमराज, गौरव पंत, प्रज्ञा जोशी, प्रकाश शर्मा, भुवन भट्ट समेत कई शामिल रहे।
बोराखेत में खेल मैदान का शिलान्यास
बेड़ीनाग। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चौकोड़ी भूमि की भूमिधर हेमलता बिष्ट के पुत्र सिद्धार्थ बिष्ट ने चौकोड़ी ग्रामसभा के बोराखेत मैदान का विधिवत शिलान्यास किया। मालदार दान सिंह बिष्ट के पौत्र सिद्धार्थ ने कहा कि चौकोड़ी सहित उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व अन्य राज्यों में टिंबर किंग मालदार दान सिंह ने बढ़ चढ़ कर गरीब जनता के हितों के लिए कार्य किए। नैनीताल डीएसबी परिसर, पिथौरागढ़ का देव सिंह मैदान सहित अनेक स्थानों में उन्होंने खेल, शिक्षा व सामाजिक कार्यों के लिए अपनी भूमि दान की। कहा जल्द ही इस मैदान का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान ज्योति सानी, क्षेपं सदस्य उडियारी निर्मला चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सानी, माया दत्त जोशी, हरीश चुफाल, दीपक उप्रेती, पुष्कर कार्की, पवन कार्की, संदीप मेहरा,चंचल कार्कीे, सूरज भंडारी, जीवन सिंह अधिकारी, राजा कार्की, मनोज पाठक आदि शामिल रहे।

पांच करोड़ के ऋण बांटे
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर जिला सहकारी बैंक की संचालित 27शाखाओं के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के पांच करोड़ के ऋण बांटे गए। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने दीन दयाल किसान कल्याण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार स्वरोजगार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन, दीन दयाल होमस्टे आदि योजना के 2त0लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस मौके पर बैंक संचालक उमेश महर, उपमहाप्रबंधक एलएन भट्ट, मुख्य शाखाप्रबंधक होशियार सिंह, सांयकालीन शाखा प्रबंधक योगेश पांडे, विकास भवन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार मौजूद रहे।

विकास भवन सभागार में किताब का विमोचन करते अतिथि।

विकास भवन सभागार में किताब का विमोचन करते अतिथि।- फोटो : PITHORAGARH

्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं।

्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed