{"_id":"6661f041eb5e61eaa80cf3d1","slug":"state-agitator-dhariyal-passes-away-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114122-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राज्य आंदोलनकारी धरियाल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राज्य आंदोलनकारी धरियाल का निधन
Thu, 06 Jun 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ के गौड़ीहाट निवासी वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ज्योति सिंह धरियाल (88) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया है।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन में ज्योति सिंह धरियाल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उस समय वह यूकेडी के नेता भी थे। राज्य आंदोलन के बाद भी वह तमाम जन मुद्दों पर आवाज उठाते रहे। ज्योति सिंह धरियाल की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके एक पुत्र त्रिलोक सिंह गौड़ीहाट में दुकान चलाते हैं। असम राइफल्स में तैनात एक पुत्र शहीद हो गए थे। ज्योति सिंह धरियाल के निधन से पूरे गौड़ीहाट क्षेत्र में शोक है। क्षेत्रवासियों ने प्रमुख आंदोलनकारी रहे धारियाल के निधन पर दुख जताया है। संवाद