फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Start studying online, but children are unable to get copy book

ऑनलाइन पढ़ाई तो शुरू पर बच्चों को नहीं मिल पा रहीं कापी-किताब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Start studying online, but children are unable to get copy book
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई तो शुरू हो गई है, लेकिन बच्चों को किताब कॉपी नहीं मिल पा रही हैं। इससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना माहमारी के चलते जिले के प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद हैं, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्णय लिया, लेकिन स्टेशनरी की दुकाने बंंद होने के कारण बच्चों को नये पाठ्यक्रम की किताबें और कापियां, पेन, पेसिंल नहीं मिल पा रही हैं। जिस कारण अभिभावक और बच्चे परेशान हैं। ढील के दौरान बच्चे और अभिभावक किताबें, पेन, पेन्सिल खरीदने के लिए भटक रहे हैं। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने जिला प्रशासन से स्टेशनरी की दुकानें खोलने की व्यवस्था करने की मांग की है। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि स्टेशनरी की दुकानें खुलवाने के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed