फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Staff nurse will take special care of lactating women and newborns

धात्री महिलाओं और नवजातों का विशेष ध्यान रखेंगी स्टाफ नर्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse will take special care of lactating women and newborns
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के सबसे बड़े जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं की मोमबत्ती की लौ पर दूध गर्म करने की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाओं में सुधार किया है। नवजात बच्चों के लिए दूध गर्म करने के लिए अस्पताल में इंडक्शन चूल्हा लगा दिया है। साथ ही महिलाओं और बच्चों के वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स को पीएमएस ने विशेष ध्यान रखने और सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

18 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने ‘शर्म करो शर्म, मोमबत्ती की लौ पर हो रहा नवजात बच्चों के लिए दूध गर्म’ शीर्षक से नवजातों के लिए दूध गर्म करने में तीमारदारों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में इंडक्शन चूल्हा लगा दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में पहले से दूध गर्म करने के लिए इंडक्शन लगा हुआ है लेकिन कुछ महिलाओं को जानकारी नहीं होने की वजह से वह अन्य संसाधनों से दूध गर्म कर लेती हैं। पीएमएस डा.केसी भट्ट ने ड्यूटी पर तैनात रहने वाली स्टाफ नर्स को महिलाओं को अस्पताल में उपलब्ध सुविधा की जानकारी देने और महिलाओं और नवजातों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed