फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sports stadium 'B' won the title

स्पोर्ट्स स्टेडियम ‘बी’ ने जीता खिताब

Sat, 23 Mar 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 23 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium 'B' won the title
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला किक्रेट लीग में ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : पिथौरागढ़
 पिथौरागढ़ में चल रही जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता पर स्पोर्ट्स स्टेडियम ‘बी’ टीम ने कब्जा जमा लिया है। स्टेडियम ‘बी’ की टीम ने खिताबी मुकाबले में जेएमएस डीडीहाट को पराजित किया।
विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में टॉस जीत कर स्टेडियम ‘बी’ की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाए। रोहित मेहता ने 51, कृष्णा ने 41 रन बनाए। जेएमएस डीडीहाट के रवींद्र बिष्ट ने 3, सुशील ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जेएमएस डीडीहाट टीम निरर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बना पाई। डीडीहाट के चंदन मेहता के 42, संजय के 30 रन काम न आ सके। मैन ऑफ द मैच तारेंद्र महर, मैन ऑफ द सिरीज चंदन मेहता चुने गए। नीरज सौन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जेपी फैंस वर्ल्ड के निदेशक ललित पुनेठा ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को  पुरस्कार बांटे। विजेता टीम को 21000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी ने बताया कि जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता से जिले की एक टीम बनाई जा रही है। यह टीम अप्रैल में देहरादून में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed