{"_id":"990d4bc5c29c26c45fd1f41d0fc3b1e3","slug":"sports-college-met-for-five-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कालेज के लिए पांच करोड़ रुपए मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कालेज के लिए पांच करोड़ रुपए मिले
ब्यूरो/अमर उजाला पिथौरागढ़
Updated Mon, 04 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेलू गांव में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए फिलहाल पांच करोड़ रुपए की राशि यूपी निर्माण निगम को जारी हो गई है। खेल विभाग की कोशिश है कि अगले सत्र से स्पोर्ट्स कालेज में कक्षाओं का संचालन कर दिया जाए और भवन के निर्माण का काम जारी रखा जाए।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि स्पोर्ट्स कालेज के लिए लेलू गांव में एक हजार नाली जमीन खेल विभाग के नाम हो गई है। साथ ही शासन ने पांच करोड़ रुपए की टोकन मनी भी जारी कर दी है। स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए यूपी निर्माण निगम ने पहले 50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया था। बताया गया है कि शासन ने इस राशि में थोड़ी कटौती कर दी है। अलबत्ता टोकन मनी जारी कर दी है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अगले साल से स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश शुरू कराने की तैयारी चल रही है। राज्य के सभी जिलों से चयनित बच्चों को इसमें प्रवेश मिलेगा। बच्चों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। उनके रहने, खाने और शिक्षा की सारी व्यवस्था स्पोर्ट्स कालेज में ही होगी। उन्होंने बताया कि यूपी निर्माण निगम से जल्दी काम शुरू करने को कहा जा रहा है। यदि जल्दी काम शुरू होता है तो एक वर्ष में कालेज का मुख्य ढांचा बन जाएगा।
विज्ञापन