{"_id":"652ae27304ea9ad8a40a5a84","slug":"sportman-lata-of-deghat-pithoragarh-news-c-232-1-shld1003-3972-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: क्षेत्रीय खेलकूद की विजेता छात्रा लता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: क्षेत्रीय खेलकूद की विजेता छात्रा लता सम्मानित
Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल देघाट की छात्रा लता का स्वागत करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय शिक्षा समिति की ओर से पिछले दिनों रुद्रपुर में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल देघाट की छात्रा लता का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्य गोपाल सिंह मेहरा ने बताया कि लता ने 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान और 600 मीटर की रिले दौड़ में दूसरा स्थान पाया। इस आधार पर लता एक नवंबर से झारखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भी जाएंगी। इसलिए विद्यालय प्रबंधन समिति, पूर्व छात्र परिषद और अभिभावकों ने शनिवार को विद्यालय में स्वागत कर लता को सम्मानित किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन रजवार, रजनी पपनोई, कमला जोशी, महेश तिवारी, अशोक तिवारी, पूरन, प्रकाश पपनोई आदि ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है।
सोनाली का राष्ट्रीय खेलकूद के लिए चयन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा सोनाली मठपाल ने खेल में बेहतर प्रदर्शन किया। इस आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के 1,500 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य मनोहर सिंह कोरंगा ने बताया कि अब सोनाली जिला चंपारण बिहार के बेतिया क्षेत्र में चार नवंबर से प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सुबोध लाल शाह, अतुल चौधरी, रजत जोशी, मुकेश मठपाल, विजय पवार, ममता पंत, सौम्यता शाह, लता कांडपाल, सुमन रावत आदि ने उनके चयन होने पर खुशी जताई है।