फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Special proposals made for agriculture, horticulture and milk production

Pithoragarh News: कृषि औद्यानिकी और दुग्ध उत्पादन के लिए बनाए विशेष प्रस्ताव

Wed, 19 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Special proposals made for agriculture, horticulture and milk production
पिथौरागढ़। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कृषि, औद्यानिकी, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विशेष प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में जिला अर्थ संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद ने विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी विभागों की विभागीय कार्य योजना, विशेष प्रोजेक्ट, गत वर्ष की जिला योजना, एसपीजी की समीक्षा के अलावा चुनौतियां और नवाचार के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने हर कार्य में आधुनिक ज्ञान विज्ञान, तकनीकी का समावेश करने के बाद किसी भी योजना और कार्यक्रम को संचालित करने के बाद अनिवार्य रूप से इस बात की समीक्षा की जानी चाहिए कि योजना का क्या प्रभाव पड़ा है। उन्होंने खाद्यान्न के स्थान पर नगदी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने, सौर ऊर्जा का अत्यधिक दोहन करने, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने, जल और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला योजना को मजबूत कर उसे व्यावहारिक जन उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए कृषि, औद्यानिकी , दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विशेष प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस दौरान सेतु के निदेशक डॉ . मनोज पंत ने विकास में विभिन्न सेक्टर, शहरी विकास, सामाजिक विकास, मानव विकास, आर्थिक विकास के विभिन्न जिला स्तरीय संकेतक फ्रेमवर्क की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, विशेषज्ञ सेतु शैलेंद्र, सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्ह्सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed