फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sought communication facility

संचार सुविधा से वंचित दोबांस क्षेत्र के लोगों का प्रदर्शन

Wed, 28 Jun 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Wed, 28 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sought communication facility
संचार सुविधा मांगी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से सटे दोबांस क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और जानना चाहा कि डिजिटल इंडिया के नारे के बीच कब तक नेपाल की संचार कंपनियों के भरोसे रहेंगे। भारत संचार निगम ने नेपाल सीमा से सटे गांवों को संचार सुविधा देने के लिए चौपाता में टॉवर लगाने की तैयारी की है। इससे क्षेत्र के लोग नाखुश हैं। कहा है कि चौपाता में टॉवर लगने से नेपाल सीमा से सटे गांवों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


दोबांस के प्रधान गणेश दत्त जोशी ने बताया कि दोबांस, कुनकटिया, गिठीगाड़ा, तालेश्वर, अमकोट, बथौली, चौपाता,  पीपली समेत नेपाल सीमा से सटे 10 से अधिक गांवों में संचार की कोई सुविधा नहीं है। लोगों ने नेपाल की संचार कंपनियों के सिम लिए हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि नेपाल सीमा से सटे गांवों के खाली होने का एक ही कारण है कि वहां संचार की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में रहते हुए भी उनको बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। संचार सुविधा न होने से लोग रसोईगैस की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की मांग है कि चौपाता में प्रस्तावित टॉवर को असुरदेव नामक स्थान पर लगाया जाए। इससे बहुत बड़ा इलाका संचार नेटवर्क में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय सांसद, डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भेजे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि अब इस मुद्दे पर क्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप जोशी, कमल जोशी, नीरज जोशी, त्रिलोक जोशी, सुरेश जोशी, कोमलानंद, हरीश जोशी, किशनानंद, बसंत बल्लभ, अनिल पांडे, सुनील कुमार, केदार दत्त आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed