फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soldiers shot dead terrorists in the house

सैनिकों ने घर में छिपे आतंकियों को मार गिराया

Thu, 07 Jun 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Soldiers shot dead terrorists in the house
सैन्य अभ्यास के दौरान मकान में घुसे जवान - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेेपाल सैन्य अभ्यास के 9वें दिन दोनों देशों के जवानों को घर में छिपे आतंकियों को ढूंढकर मार गिराने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा आपदा के दौरान प्रभावित गांव के बीच में हेलीकॉप्टर से जवानों को उतारकर रेस्क्यू राहत और बचाव कार्य करने के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


आर्मी क्षेत्र में अधिकारियों ने घरों में आतंकियों के छुपे होने पर कैसे उस जगह तक पहुंचा जाए और घर के सदस्यों को सुरक्षित निकालने के बारे में बताया। जवानों को बताया गया कि कई बार आतंकी बहुमंजिली इमारतों में छिपे होते हैं। वहां तक पहुंचना कठिन होता है, ऐसे में धैर्य और साहस की भी जरूरत होती है। इसके बाद जवानों को राहत सामग्री के साथ आपदा के दौरान प्रभावित गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचाने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय बनाते हुए राहत एवं बचाव कार्य चलाने के बारे में जानकारी दी गई। जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और प्रभावित गांव में मेडिकल कैंप लगाते हुए पीड़ितों का इलाज किया। साथ ही आपदा के बाद क्षतिग्रस्त रास्तों, पुल आदि को ठीक कराने का भी प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को जवानों को कठिन समय में हेलीकॉप्टर में चढ़ने और उतरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed