फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Solar Pumping in Nachani

सोलर पंपिंग योजना का काम रोकने के मामले में जांच समिति गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Solar Pumping in Nachani
पिथौरागढ़। नाचनी थानाध्यक्ष द्वारा भैंसखाल में निर्माणाधीन सोलर पंपिंग पेयजल योजना का कार्य रोकने और मजदूरों के साथ मारपीट के आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

पेयजल निगम एवं जिला विकास प्राधिकरण के ईई आरएस धर्मशक्तू ने नाचनी के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट पर 26 मार्च को निर्माण स्थल पर जाकर तोड़फोड़, मजदूरों के साथ मारपीट और कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार कर नाचनी थाने लाने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मुनस्यारी के एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता को छोड़ा गया। ईई के अनुसार इसके बाद 13 अप्रैल को थानाध्यक्ष ने नाचनी राजमार्ग में हो रहे कंक्रीट कार्य की फोटो खींचने और वीडियोग्राफी करने पर न केवल उनके वाहन को भी रोका और उनके फोन से फोटो, वीडियो भी डिलीट कर दिए और उन्हें एफआईआर दर्ज कर अंदर करने की धमकी दी गई। इस प्रकरण को लेकर इंजीनियर्स संघ में काफी नाराजगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इस समिति के एडीएम आरडी पॉलीवाल अध्यक्ष और अपर पुलिस अधीक्षक रेडियो संचार बीबी तिवारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। डीएम ने समिति को 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed