फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   So the engineering college was constructed without following the suggestions of geologists.

Pithoragarh News: तो भू-वैज्ञानिक के सुझाव माने बगैर किया गया इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण

Tue, 31 Oct 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
So the engineering college was constructed without following the suggestions of geologists.
पिथौरागढ़। मड़धूरा में 14.19 करोड़ रुपये की लागत से बने नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। भू-वैज्ञानिक के सर्वे के दौरान दिए गए सुझाव का पालन नहीं किया गया। अगर सुझावों को कार्यदायी संस्था मानती तो आज करोड़ों से बनी बिल्डिंग बर्बाद नहीं होती।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मड़धूरा में तकनीकि शिक्षा विभाग को भूमि दी गई थी। इसमें से छह हेक्टेयर भूमि को निर्माण के लिए चिह्नित किया गया था। जिस स्थान पर जगह चिह्नित की गई वह ढालदार भूमि थी। भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में कहा गया था कि जिस स्थान पर निर्माण किया जाना है वहां बरसाती नाले से सुरक्षात्मक कार्य करने जरूरी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि निर्माण वाले स्थान की भार क्षमता की जांच करना आवश्यक है। निर्माण कार्य बरसाती नालों से पांच से 10 मीटर की दूरी पर करना जरूरी होगा। निर्माणाधीन स्थल पर मजबूत सुरक्षा दीवारों का निर्माण करना भी आवश्यक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तत्कालीन सीडीओ को जांच में मिली थीं कई खामियां
पिथौरागढ़। इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की जांच के लिए तत्कालीन डीएम डॉ. आशीष चौहान ने तत्कालीन अनुराधा पाल को जांच अधिकारी बनाया था। जांच के दौरान पता चला कि निर्माण के दौरान भू-वैज्ञानिकों के सुझाव नहीं माने गए। निर्माण कार्य में अच्छी गुणवत्ता का प्रयोग भी नहीं किया गया है। इस संबंध में तत्कालीन सीडीओ ने इस मामले की वृहद जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा था लेकिन शायद उस पर कोई अमल नहीं किया गया होगा जिस कारण आज यहां बनी बिल्डिंग भू धंसाव की चपेट में है और परिसर के चारों ओर भूस्खलन हो रहा है। संवाद
--
सुरक्षा दीवार के बगैर बनाया गया ए-ब्लाॅक
पिथौरागढ़। मड़धूरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के ए-ब्लाॅक का निर्माण कार्य बिना सुरक्षा दीवार लगाए कर दिया गया है। इस कारण पीछे के हिस्से से लगातार भू-कटाव हुआ और कमरों तक मलबा घुस गया। इसके अलावा बरसाती नाले से आने वाले नालाें से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए भी कोई कार्य नहीं किए गए। संवाद
--
पहले फूंक दिए करोड़ों अब नया भवन बनाने के लिए भेजा है प्रस्ताव
पिथौरागढ़। वर्तमान में सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन जीआईसी में किया जा रहा है। यहां शिक्षा विभाग की कुछ भूमि को इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास किया था लेकिन अभिभावकों के विरोध के बाद यह कार्य नहीं हो पाया। वर्तमान में यहां छह ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं जिसमें 305 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यहां मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड संचालित किया जा रहा है। संवाद

कोट
भवन की सुरक्षा के लिए कार्य कर किसी अन्य विभाग इसे दिया जाएगा। जिस समय निर्माण कार्य हुए उस समय कार्यदायी संस्था और इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन ने ध्यान रखना चाहिए था। - डॉ. शिव प्रसाद बरनवाल, अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed