फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowy Winds in High Himalayan Areas

उच्च हिमालयी क्षेत्र में चलीं बर्फीली हवाएं

Mon, 14 Jan 2019 11:04 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 14 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Snowy Winds in High Himalayan Areas
पंचाचूली में सोमवार की सुबह चली बर्फीली हवाएं । - फोटो : पिथौरागढ़
उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार को बर्फीली हवाएं चलने से मौसम विभाग की आशंका सही साबित हुई। हालांकि कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। वहीं क्षेत्र में बर्फबारी के बाद सुनहरी धूप खिलने से ठंड से कांप रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से क्षेत्र का मौसम सुहावना रहा। हिमपात के चलते बंद हुआ थल-मुनस्यारी मार्ग भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, नंदा देवी, राजरंभा आदि चोटियों पर तड़के चार से 11 बजे करीब सात घंटे तक बर्फीली हवाएं चली।
विज्ञापन


तेज हवाओं के दौरान हिमकण गिरते देखे गए। बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि, बेटुलीधार, बलाती बैंड, हरकोट बैंड आदि स्थानों पर वाहन फिसल कर फंस रहे हैं। सोमवार को बलाती बैंड के पास ट्रक फंसने से दो घंटे मार्ग बाधित रहा। बाद में यात्रियों और वाहन चालकों ने सड़क से बर्फ हटा मार्ग को खोला। बर्फ अधिक होने के कारण मुनस्यारी में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed