{"_id":"5ff4a2068ebc3e2f2679d076","slug":"snowfall-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4100100129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में ठंड से नलों में पानी जमा, धारचूला के कुटी गांव में चार फीट बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में ठंड से नलों में पानी जमा, धारचूला के कुटी गांव में चार फीट बर्फबारी
विज्ञापन
धारचूला के कुटी गांव चार फुट बर्फबारी हुई है।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कड़ाके की ठंड से डीडीहाट के कई हिस्सों में पानी के नल पूरी तरह जम गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। सर्द हवाओं के चलने से निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धारचूला के कुटी गांव में चार फुट और गुंजी मनीला में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्र्ज किया गया।
दो दिन तक लगातार हल्की बारिश और बादलों के छाने से डीडीहाट और नारायणनगर के कई क्षेत्रों में सुबह के समय नलों में पानी जम रहा है। इससे जलापूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। नगर में शाम के समय कड़ाके की ठंड के बाद नगर पालिका ने गांधी चौक, रोडवेज, डाकघर, लोनिवि चौराहा, तहसील चौराहा, जीआईसी गेट, सुभाष चौक, बुड़काफल चौराहे पर अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में लगातार बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में धूप छांव का क्रम बना हुआ है।
मंगलवार को मुनस्यारी का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में भी दिनभर बादल छाये रहे। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, व्यास और चौदास घाटी के कई गांवों में हिमपात हुआ। कुटी गांव में चार फुट बर्फबारी हुई है और व्यास घाटी के गुंजी मनीला में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। लिपुलेख सड़क से बर्फ हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बारिश से बढ़ी ठंड
बागेश्वर/अल्मोड़ा। बागेश्वर में मंगलवार को मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। शाम को हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। मंगलवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अल्मोड़ा में भी मंगलवार को पूरा दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम को हुई बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
नैनीताल में दिनभर चला धूप-छांव का खेल, शाम को बारिश
नैनीताल (संवाद)। नगर में मंगलवार को जहां दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा, वही दूसरी ओर शाम के वक्त हुई बारिश से पूरा नगर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक शाम 6:30 बजे तक आधा मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी।