फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   snow snowfall cold high himalayan region

Pithoragarh News: मुनस्यारी के ढुनामानी में अंधड़ से उड़ी छत

Mon, 10 Apr 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
snow snowfall cold high himalayan region
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। ढूनामानी में अंधड़ से एक व्यक्ति के घर की छत उड़ गई है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागिनीधूरा सहित कई अन्य हिस्सों में सोमवार को हिमपात हुआ। बर्फीली हवाएं चलने से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। लगातार हो रहे हिमपात से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जा रहे भेड़ पालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के ढूनामानी गांव में अंधड़ से धरम राम पुत्र गजे राम के घर की छत उड़ गई है। उनके परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है। उन्होंने प्रशासन से छत बनाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पिथौरागढ़ में आसमान साफ रहा। दिन भर धूप निकली रही। चार दिन से निचले इलाकों में बारिश का क्रम रुकने से घाटी क्षेत्रों में तपिश बढ़ने लगी है। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं वहीं दूसरी ओर घाटियों में पंखे चलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed