{"_id":"b87be9a5233d1c7761cd8eaaa45cb8c3","slug":"snow-skiing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी के खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी के खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी प्रतीक्षा के बाद यहां खलियाटॉप में शुक्रवार से स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग के लायक बर्फ उपलब्ध है। इस साल खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग स्कीइंग प्रशिक्षण करा रहा है। 30 युवाओं को दस दिनों तक स्कीइंग की बारीकी समझाई जाएगी।
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने स्कीइंग प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस बार मौसम की बेरुखी के कारण हिमपात में देरी हुई है। यदि समय पर हिमपात हो जाता तो स्कीइंग का प्रशिक्षण दिसंबर में ही करा दिया जाता। उन्होंने खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण के 25 वर्ष पूरे होने पर खुशी जताते हुए कहा कि साहसिक खेलों की दिशा में नया अध्याय जुड़ गया है। खलियाटॉप में स्कीइंग के लिए दो किलोमीटर का ढलान है। 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में इस वक्त एक फीट बर्फ है। इतनी बर्फ में स्कीइंग आसानी से की जा सकती है। उद्घाटन मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा, प्रशिक्षक बासु पांडे, सुरेंद्र पंवार, लक्ष्मण राम और खुशाल राम मौजूद थे। सभी प्रशिक्षणार्थी और प्रशिक्षक खलियाटॉप पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन