फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow skiing Adventure for Khelo India

स्की माउंटेयरिंग प्रतियोगरति में मेनका को गोल्ड और शीतल को मिला सिल्वर मैडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Snow skiing Adventure for Khelo India
खेलो इंडिया के तहत गुलमर्ग में चल रही साहसिक खेल प्रतियोगिता में मेनका गुंज्याल और शीतल ने पदक जी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। खेलो इंडिया के तहत गुलमर्ग में चल रही साहसिक खेल प्रतियोगिता में धारचूला की मेनका ने गोल्ड और एवरेस्ट विजेता शीतल ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। दोनों की सफलता से जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

गुलमर्ग में खेलो इंडिया के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीबीटीएस संस्था की ओर से मेनका और शीतल ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन

धारचूला की गुंजी गांव निवासी मेनका गुंज्याल ने स्नो स्कीइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और एवरेस्ट विजेता शीतल ने सिल्वर पदक जीता है। मेनका गुंज्याल के पिता मोहन सिंह गुंज्याल को माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शीतल राज के पिता टैक्सी संचालक हैं। शीतल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए कंचनजंघा, माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की है। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता और सीबीटीएस संस्था के संस्थापक योगेश गर्ब्याल का कहना है कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सीमांत जिले में होना चाहिए। यहां पर प्रतियोगिताओं के आयोजन से साहसिक खेलों से जुड़े लोगों को मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed