ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, धारचूला और अस्कोट में बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की ऊंची चोटियों पर बुधवार की सुबह से हिमपात होने लगा है। धारचूला और अस्कोट में दोपहर बाद बारिश हुई। जिले के अन्य हिस्सों में आसमान बादल से घिरा रहा। इस कारण कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आसमान पर बादल छाए रहेंगे। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार की चोटियों पर और धारचूला तहसील में लिपुलेख, कालापानी में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। घाटी वाले इलाकों में ठंड पड़ने लगी है।
धारचूला में बुधवार को दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। अस्कोट में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। धारचूला के सभी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो गया है। निचले इलाकों में बारिश से किसानों को राहत मिली है। मदकोट में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है।