फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow on the ground-Munsyari road traffic 14 hours off

हिमपात से थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात 14 घंटे बंद

Fri, 13 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला Updated Fri, 13 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Snow on the ground-Munsyari road traffic 14 hours off
थल-मुनस्यारी रोड पर बलाती के पास बर्फ में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी एवं आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार रात हुए हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात रात 10 बजे से बाधित हो गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे इस सड़क पर यातायात शुरू होने से लोगों को राहत मिली। इस दौरान इस रोड पर 25 वाहन फंस गए। पर्यटकों को लेकर आ रहे वाहन चालक अमर सिंह पंवार ने बताया कि वह रात में आठ किलोमीटर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे। तल्लाजोहार के जनसंपर्क को जा रहे वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी का काफिला भी करीब तीन घंटे तक कालामुनि में रोड बंद होने के कारण फंसा रहा। बाद में इन लोगों ने कुछ दूरी तक पैदल सफर किया और दूसरे वाहनों से तल्लाजोहार के लिए निकले।

विज्ञापन


मुनस्यारी के खलियाटॉप, बेटुलीधार, बलाती में बृहस्पतिवार रात फिर हिमपात हुआ। लोनिवि ने शुक्रवार सुबह कालामुनि में स्नो कटर लगाकर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। लोनिवि की जेसीबी पिछले दिनों बर्फ हटाते समय खाई में गिर गई थी। बृहस्पतिवार रात सड़क बंद होने से कुछ लोगों को गाड़ी में ही रात बितानी पड़ी। उधर, उच्च हिमालयी क्षेत्र के गर्ब्यांग, गुंजी, कुटी, नाभीढांग, छियालेख में भारी हिमपात होने के बाद एसएसबी ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


एसएसबी ने अपने जवानों को गश्त के समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ज्यादा खतरनाक इलाकों में गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब हिमस्खलन की आशंका भी बन रही है। वहीं, जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड का असर रहा। सुबह से ही तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ का पारा 0.5 डिग्री तक पहुंचा
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान भी 13 डिग्री के ऊपर नहीं जा रहा है। मुनस्यारी में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। मुनस्यारी में पानी की लाइन जमने लगी है। सुबह के समय चारों तरफ पाला गिरने से लोगों की मुसीबत ज्यादा बढ़ रही है।


15 से मौसम में फिर आएगी तब्दीली
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से मौसम में फिर से बदलाव आने का संकेत दिया है। उसके बाद अगले 24 घंटे तक ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हिमपात होगा और निचले इलाकों में कुछ जगह हल्की बौछारें गिरेंगी। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आगे भी सिस्टम सक्रिय होंगे और बारिश, बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed