फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Smugling of liquor in kumaun

Pithoragarh News: पुलिस को देख स्कूटी और शराब छोड़ भागे तस्कर

Sun, 03 Sep 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Smugling of liquor in kumaun
बाराकोट पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर। स्रोत: पुलिस
टनकपुर (चंपावत)। शराब तस्कर तीन स्कूटी में अंग्रेजी शराब की 46 बोतल ला रहे थे। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी स्कूटी और शराब छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों स्कूटी और बरामद शराब जब्त कर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस एआरटीओ कार्यालय से नंबर के आधार पर स्कूटी स्वामियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली की बनबसा की तरफ से तीन स्कूटी पर सवार तस्कर अवैध तरीके से शराब ले जा रहे हैं। इस पर मनिहारगोठ चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस स्कूटी सवारों की तलाश में जुट गई। बताया गया कि सैलानीगोठ नहर के पास पुलिस टीम को देखते ही तीन स्कूटी सवार शराब और स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर तीनों स्कूटी से अंग्रेजी शराब की 46 बोतल बरामद हुईं। चौकी प्रभारी बिष्ट ने बताया कि जब्त की गई स्कूटी (यूके 03 बी 4420), (यूके 03 सी 4554) और (यूके 03 सी 4127) के नंबर से स्कूटी मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल से तस्करी कर लाई शराब के साथ एक दबोचा

बनबसा (चंपावत)। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी की टीम ने मझगांव धनुषपुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान साइकिल से आ रहे मझगांव वासी ललित राम की तलाशी लेने पर उसके पास नेपाली मार्का शराब के 28 क्वार्टर बरामद हुए। उसने पुलिस को बताया गया कि मझगांव से नेपाल के चांदनी दोधारा से तस्कर नेपाली शराब लाकर बनबसा में बेचते हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया है।

ओवररेट बेच रहे थे शराब, दुकान पर लगा 50 हजार का जुर्माना

चंपावत। चंपावत की अंग्रेजी शराब की एक दुकान को अधिक कीमत पर शराब बेचना महंगा पड़ गया। औचक निरीक्षण में रेट को लेकर अनियमितता मिलने पर आबकारी विभाग ने दुकान पर जुर्माना लगाया है। आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि विदेशी दुकान में शराब की 570 रुपये कीमत की बोतल 600 रुपये में बेची जा रही थी।। इस वजह से दुकान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।


देशी शराब के 96 पव्वों के साथ एक दबोचा
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट पुलिस चौकी ने देशी शराब के 96 पव्वों के साथ एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि बैड़ाओड़ कनियाना में धनेश्वर राम के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


दुकान की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। डीडीहाट के प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चाय-पानी की दुकान चलाने वाले नरेंद्र सिंह को अवैध तरीके से दुकान में शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इधर जाजरदेवल थाना की एसआई मीनाक्षी मनराल ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर हिमांशु कालौनी को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज किया गया। इधर बेड़ीनाग में हाईवे पेट्रोल यूनिट के एसआई बाला कुमार ने शुभम कुमार को शराब पीकर उत्पात मचाने पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed