फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Smuggling from Kali River in Jhulaghat in lock down

लॉकडाउन में भी झूलाघाट में काली नदी से हो रही तस्करी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Smuggling from Kali River in Jhulaghat in lock down
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन में भी भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर सक्रिय हैं। रात में तस्कर ट्यूब के सहारे तस्करी कर रहे हैं। महाकाली नदी से अवैध रूप से बोरों में भरकर रस्सियों के सहारे भारत लाया जा रहा सामान काली नदी में बह गया। सामान ला रहे तस्कर भाग गए। झूलाघाट के तालेश्वर, झूलाघाट, कानड़ी, बलतड़ी, उमरागैर आदि स्थानों से तस्करी होती है। तस्कर नेपाली सिगरेट, शराब, गुटखा सहित अन्य प्रतिबंधित सामान को भारत लाते हैं जबकि बीड़ी, गुटखा, चावल, गेहूं और चीनी नेपाल ले जाई जाती है। इस समय कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है। झूला पुलों के बंद होने से सामान की मांग और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में मादक पदार्थों के साथ ही खाद्यान्न की भी तस्करी हो रही है। सीमा सहित सभी रूटों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। इसके बावजूद तस्कर बैखौफ होकर तस्करी कर रहे हैं। रात के समय काली नदी में तस्कर अवैध रूप से सामान ला रहे थे। जब भारत की ओर से लोगों ने शोर मचाया तो रस्सी टूटने से सामान बह गया। इस बीच तस्कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed