फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Smuggler arrested with bear bile and hashish in dharchula

Uttarakhand: भालू की पित्त और चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से पिथौरागढ़ में बेचने की फिराक में था आरोपी

Thu, 28 Aug 2025 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:02 PM IST
सार

धारचूला में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक करोड़ रुपये कीमत की भालू की पित्त और साढ़े चार लाख रुपये से अधिक कीमत की चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल से भालू की पित्त और चरस को लाकर पिथौरागढ़ में बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन
Smuggler arrested with bear bile and hashish in dharchula
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में पुलिस और एसओजी को वन्य जीव अंगों और चरस तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत की भालू की पित्त और साढ़े चार लाख रुपये से अधिक कीमत की चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल से भालू की पित्त और चरस को लाकर पिथौरागढ़ में बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर धारचूला के प्रभारी कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी और एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे के नेतृत्व में गलाती पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 175 ग्राम भालू की पित्त और दो किलो 300 ग्राम चरस मिली। टीम ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी सर्मी गांव, वार्ड नंबर-1, डोल्पा, नेपाल निवासी सूर्य बहादुर बुढ़ाथोकी ने बताया कि वह नेपाल से लाकर भालू की पित्त और चरस को पिथौरागढ़ में बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन

एसपी रेखा यादव ने बताया कि भालू की पित्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये जबकि चरस की कीमत 4.60 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वह भालू की पित्त और चरस कहां से और कैसे लाया, इसकी जांच की जा रही है। इस तस्करी में कितने लोग शामिल थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed