{"_id":"62dee308d07ac950607a69ce","slug":"smart-barracks-will-be-built-for-police-personnel-pithoragarh-news-hld4702758190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के लिए बनेगी स्मार्ट बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के लिए बनेगी स्मार्ट बैरक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों के लिए स्मार्ट बैरक, पुलिस प्रशासनिक भवन और फैमिली क्वार्टर बनाए जाएंगे। आरईएस की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के बाद स्वीकृति अंतिम चरण में है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस लाइन में पांच करोड़ की लागत से प्रशासनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन करोड़ की लागत से पुलिस कर्मियों के लिए स्मार्ट बैरक बनाई जाएगी। जहां पुलिस कर्मियों को वर्तमान में बनी बैरक की अपेक्षा अच्छे शौचालय, बेड, टेबल-कुर्सी, अलमारी, पंखा आदि की सुविधा मिलेगी। पुलिस कर्मी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें इसके लिए पुलिस लाइन में बने जिम को भी अपग्रेड किया जाएगा। स्मार्ट बैरक बनाने का मुख्य उद्देश्य ड्यूटी से थके हारे आए पुलिस कर्मियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराना है।
ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई डीएस बंगाड़ी का कहना है कि प्रशासनिक भवन और बैरक के प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि पुलिस के प्रशासनिक भवन, स्मार्ट बैरक और फैमिली क्वार्टर का निर्माण किया जाना है। स्मार्ट बैरक बनाने का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
परिवार को फैमिली क्वार्टर में रख सकेंगे पुलिस कर्मी
पिथौरागढ़। सुविधाएं मिलने के बाद पुलिस कर्मी अपने परिवार को फैमिली क्वार्टर में रख सकेंगे। इस कारण उन्हें किराए के भवनों से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही किराए की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। अब तक फैमिली क्वार्टर कम होने से कई पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार को किराए के भवन में रखा है। संवाद