Pithoragarh: पेंशनर को लूटने वाला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग को लूटा था आरोपियों ने...दूसरा पकड़ से बाहर
पिथौरागढ़ नगर में दिनदहाड़े पेंशन लेकर घर जा रहे बुजुर्ग को लूटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक की तस्करी में भी लिप्त था। हालांकि लूट में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ नगर में दिनदहाड़े पेंशन लेकर घर जा रहे बुजुर्ग को लूटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक की तस्करी में भी लिप्त था। उसके पास से 33.66 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि लूट में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि पांच फरवरी 2025 को खड़कोट निवासी चूड़ामणि जोशी बैंक से पेंशन लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो आरोपी उनके हाथ से नकदी से भरा थैला लूटकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
बताया कि छह दिन बाद पुलिस आरोपी मुजम्मिल अंसारी (21) निवासी कृष्णापुरी को थरकोट-जाख मार्ग पर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से लूट के 21,600 रुपये और स्मैक मिली। पुलिस ने धारा 304 के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
एसपी रेखा यादव ने कहा कि दूसरा आरोपी सिनेमा लाइन निवासी नीरज सार्की की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। बताया कि आरोपी मुजम्मिल अंसारी का आपराधिक इतिहास लंबा है। वह लंबे समय से स्मैक की तस्करी में लिप्त था। घरों में चोरी और लूटपाट के उस पर पहले ही चार मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर भी लगा है।
बुजुर्ग को लूटने के लिए की थी लंबी प्लानिंग
एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी नीरज सार्की बैंक पहुंचकर अधिक नकदी लेने वाले उपभोक्ताओं की रेकी करता था। थरकोट निवासी बुजुर्ग दो पेंशनभोगी हैं। जब वह पेंशन लेने एसबीआई शाखा में पहुंचे तो नीरज ने उनका पीछा किया। जब वह नकदी लेकर बैंक से बाहर निकले तो दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग गए।
नानकमत्ता बन गया है पहाड़ में स्मैक तस्करी की मंडी
एसपी रेखा यादव ने कहा कि जिला ऊधमसिंह नगर का नानकमत्ता स्मैक तस्करी के मामले में पहाड़ की मंडी बन गया है। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में नानकमत्ता से स्मैक लाने की बात कही। अब तक सामने आए स्मैक तस्करी के अधिकतर मामलों में पकड़े गए आरोपियों ने भी नानकमत्ता से ही स्मैक पिथौरागढ़ पहुंचाई है।