फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Slogans on return home, India, Nepal alive.

घर वापसी के समय लगे नारे, भारत-नेपाल जिंदाबाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Slogans on return home, India, Nepal alive.
देवकाली देवी अपने बेटे उद्घव के साथ। - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के कारण धारचूला में रह रहे सैकड़ों नेपाली नागरिकों में 12 नेपाली महिलाओं और सात बच्चों को भी एक माह तक घर वापसी का इंतजार करना पड़ा। जब लगभग 35 दिन बाद नेपाल को रवाना हुए तो नेपाली नागरिकों ने भारत-नेपाल जिंदाबाद के नारे लगाए। जीजीआईसी बरम राहत शिविर में अम्भाकला अपनी आठ माह की बेटी माया, पति हरक बहादुर और तीन बच्चों के साथ एक माह से रह रही थी। वापसी के समय सभी भावुक दिखे। उन्होंने भोजन और ठहरने के प्रबंध के लिए भारत सरकार और प्रशासन का आभार जताया। शिविर में रह रही चार माह की गर्भवती देवकाली देवी अपने पति और दो बच्चों के साथ अपने घर लौटी। उसने अच्छी व्यवस्था के लिए एनएचपीसी और स्थानीय प्रशासन की जमकर प्रशंसा की। नेपाल के तिंकर गांव की जयंती देवी अपने पति रतन सिंह तिंकरी के इलाज के लिए भारत आई थी लॉकडाउन के कारण एक महीने से भारत मे फंस गयी। गुरुवार को पुल खुलने के बाद नेपाल जा पाने से राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद सरकार की अनुमति मिलने के बाद शिविर में रह रहे 794 नेपाली मजदूरों के साथ स्थानीय फंसे 164 लोग सहित कुल 958 लोग नेपाल लौटे। इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी बीएन पांडेय, थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सीओ विमल कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed