फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SIT students won the National Smart India Hackathon

Pithoragarh News: एसआईटी के छात्रों ने जीती राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन

Sat, 23 Dec 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
SIT students won the National Smart India Hackathon
राष्ट्रीय स्तर पर विजेता एसआईटी पिथौरागढ़ का छात्र एक लाख के चेक के साथ। संवाद
पिथौरागढ़। नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तरीय स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन प्रतियोगिता जीत कर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। विजेताओं को एक लाख का इनाम और प्रमाणपत्र दिया गया। इन छात्रों को 27 जनवरी को यूटीयू विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के कैंपस संस्थान नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओंकार सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन प्रतियोगिता में एसआईटी का नाम रोशन करने वाले छात्रों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन


विजेता टीम के छात्र
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन प्रतियोगिता की विजेता टीम में छात्र मंथन जोषी, लोकेश पांडे, शुभम जोशी, गुरमीत सिंह, प्लाक्षा जोशी, रश्मि भारती, टीम मेंटर ज्योति जोशी विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने प्रतिभाग किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अजीत सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed