{"_id":"673391bb8be26118b00da4de","slug":"sister-in-law-killed-sister-in-law-by-hitting-her-on-the-head-with-a-stick-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-120106-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जेठानी ने डंडे से सिर पर वार कर देवरानी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जेठानी ने डंडे से सिर पर वार कर देवरानी को मार डाला
Tue, 12 Nov 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में जेठानी के साथ घरेलू विवाद देवरानी की मौत का कारण बना है। आपसी विवाद में जेठानी ने देवरानी पर डंडे से वार कर उसे मार डाला। नेपाल प्रहरी ने जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा से लगे नेपाल, बैतड़ी के डिलाशैनी गांव पालिका-2, छिपट्टा गांव निवासी दीपा बोहरा (30) और उसकी देवरानी सुनीता बोहरा (25) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आवेश में जेठानी दीपा ने देवरानी सुनीता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। प्रहार इतना भयानक था कि सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद नेपाल प्रहरी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलराम पांडे ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद है। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।