फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sir, we are living in broken houses, now give us permanent houses

Pithoragarh News: साहब टूटे-फूटे घरों में बिता रहे हैं जीवन, अब तो दे दो पक्का आवास

Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sir, we are living in broken houses, now give us permanent houses
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। साहब हम कब तक टूटे-फूटे घरों में जीवन बिताएंगे, कब हमें आवास योजना का लाभ मिलेगा। यह कहना है मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांवों के ग्रामीणों का। पीएम आवास योजना के तहत गांवों में सर्वे न होने से ग्रामीणों का दर्द छलका और उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना का पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए इनके घरों का ऑनलाइन सर्वे किया जा रहा है। मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांव टांगा, लोदी, पापड़ी, पैकुती, रतगड़ी, भैंसखाली, तल्ला गैला, खाटा आदि गांवों में अब तक सर्वे शुरू नहीं हो सका है। यहां के ग्रामीणों ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर एसडीएम से सर्वे करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां के आपदा प्रभावित और अन्य ग्रामीण सालों से टूटे-फूटे कच्चे मकानों में रह रहे हैं। सर्वे शुरू होने के बाद उन्हें पक्का आवास मिलने की उम्मीद जगी। अब तक इन गांवों में सर्वे शुरू न होने से पात्र लोगों को पक्का आवास मिलना मुश्किल हो गया है और यह योजना दम तोड़ रही है। उन्होंने जल्द इन गांवों में पीएम आवास योजना के तहत सर्वे करने की मांग की। एसडीएम आशीष जोशी ने ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर हिमांशु चुफाल, हरीश सिंह, दिनेश चुफाल, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed