फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Silence in the women's hospital

महिला अस्पताल में दिन भर छाया रहा सन्नाटा 17-28-04

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Silence in the women's hospital
जिला महिला अस्पताल में दिन भर छाया रहा सन्नाटा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दूसरे दिन रविवार को भी ओपीडी बंद रही। महिला अस्पताल में जांच के लिए गर्भवती महिलाएं नहीं आईं। उधर, धारचूला के संयुक्त अस्पताल में भी दिनभर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक गर्भवती महिला सहित अस्पताल के चार कर्मचारियों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल को शनिवार और रविवार के लिए बंद रखा गया था। इसके चलते रविवार को भी महिला अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। महिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आवाजाही न के बराबर रही। तीमारदार हेमा ने बताया कि कोरोना के कारण लोग उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाना पसंद कर रहे हैं। एक अन्य तीमारदार महेश जोशी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने के बाद थोड़ा डर बढ़ा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन

वहीं कोरोना के चलते अस्पताल प्रबंधन पूर्व से ही तीमारदारों का मुख्य गेट पर ही तापमान जांच रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का तापमान सौ से अधिक आ रहा है तो उसे जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सीएमएस डॉ. जीएस नबियाल ने बताया कि कोरोना के कारण बिना जांच के किसी को भी अस्पताल में नहीं आने दिया जा रहा है। कोरोना से पहले महिला अस्पताल में 200 से अधिक ओपीडी होती थी। जो कोरोना काल में ओपीडी एक सौ तक सिमट गई है। उधर, धारचूला संयुक्त अस्पताल में भी रविवार को ओपीडी बंद रही। ओपीडी के साथ ही जांच व अन्य कार्य भी बंद रहे। अस्पताल को आपातकालीन सेवाओं के लिए खुला रखा गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोई भी मरीज जांच के लिए नहीं पहुंचे। इसके चलते पूरे दिन अस्पताल में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed